गिरिडीह। झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू की अस्थियों का सोमवार को बराकर नदी में पूरे विधि-विधान के साथ विसर्जन कर दिया गया। उनके पुत्र श्रेयश ने सनातन परंपरा और रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपने पिता को अंतिम विदाई दी।
वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधानों के बीच श्रेयश ने अपने पिता की अस्थियों को नदी की पवित्र धारा में प्रवाहित किया। इस दौरान पिता की स्मृतियों को याद कर पुत्र श्रेयश कई बार भावुक हो उठे।
इससे पूर्व रविवार को गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार किया गया था, जहां जनसैलाब उमड़ पड़ा था और विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
