रांची। राज्य सरकार ने पूर्व के आदेश को संशोधित करते हुए अब रक्षाबंधन (28 अगस्त) को स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने सोमवार को सूचना जारी की। इसमें कहा है कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर राज्य के सभी कोटि के स्कूलों (सरकारी सहायता प्राप्त, निजी स्कूल भी) में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 28 अगस्त से 30 अगस्त तक खेलेगा भारत, जीतेगा भारत विषय पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। पर अब 28 अगस्त को आयोजित होने वाली गतिविधियों का आयोजन अब 27 अगस्त को ही किया जायेगा। 28 अगस्त को रक्षा बंधन के कारण स्कूल बंद रहेंगे। 29 और 30 अगस्त को आयोजित होने वाली गतिविधियां पहले की तरह आयोजित की जायेंगी। परियोजना निदेशक ने खेल दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न गतिविधियों में स्कूलों के दिव्यांग बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और अन्य को दिये हैं।
आज खास
ब्रेकिंग
