रांची। जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार साव, विजय कुमार तिवारी, आनंद कुमार सिंह और उमेश कुमार राय शामिल हैं। इन्हें अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद सभी को जेल भेजा गया। सीआईडी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के सफल अभ्यर्थी रहे हैं। गौरतलब है कि पेपर लीक मामले में फर्जीवाड़े की जांच के दौरान सीआइडी ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए इन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। फिलहाल सीआईडी पूरे मामले की जांच में लगी है।