सिमडेगा। राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर सिमडेगा में '21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026' का आयोजन 29 अगस्त से किया जा रहा है।
इस बार प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट में कुल 58 टीमें (18 महिला और 40 पुरुष) भाग ले रही हैं, जिनके बीच 128 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। यह भागीदारी और मैचों की संख्या के लिहाज से जिले में हॉकी का एक नया रिकॉर्ड है। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन 29 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में किया जाएगा। शुरुआती दो दिन केवल महिला वर्ग के मुकाबले आयोजित होंगे।उद्घाटन के दिन कुल 9 मैच खेले जाएंगे। महिला वर्ग के बाद: पुरुष वर्ग के मुकाबले शुरू होंगे।
