​रांची। झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने फिलहाल छठ पूजा तक अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के साथ हुई बैठक में मांगों पर सकारात्मक सहमति बनने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

​संघ के अनुसार बैठक में एस्क्रो अकाउंट के जरिए पारदर्शी वेतन भुगतान, बायोमेट्रिक अटेंडेंस, समय पर वेतन और एम्बुलेंस खराब रहने पर वेतन कटौती न करने जैसे अहम मुद्दों पर सहमति बनी है।

​झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित अवधि में मांगें पूरी नहीं हुईं, तो संघ 18 नवंबर से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होगा। इस बीच किसी भी कर्मचारी पर अनुचित कार्रवाई होने पर 72 घंटे के भीतर हड़ताल शुरू की जा सकती है।