बोकारो। चास कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य, वरिष्ठ शिक्षाविद एवं स्वतंत्र स्तंभकार डॉ. (प्रो.) श्रीकांत सिन्हा की माताजी और बोकारो स्टील प्लांट के सेवानिवृत्त एडिशनल सीपीएम स्व. आरएनपी सिन्हा की पत्नी गुलाब देवी का 106 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार को चास स्थित गरगा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई में डॉ. सिन्हा के परिजनों के अलावा शिक्षा, पत्रकारिता और समाजसेवा से जुड़े सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से गुलाब देवी को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। गुलाब देवी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। परिजनों के अनुसार वे मृदुभाषी, मिलनसार और धर्मपरायण महिला थीं। उन्होंने अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रियों समेत नाती-पोते और परपोते से भरा परिवार छोड़ा है।
आज खास
विशेष
